मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले मेयर अशोक तिवारी, काशी के विकास पर चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले मेयर अशोक तिवारी, काशी के विकास पर चर्चा

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के नवनिर्वाचित मेयर अशोक तिवारी ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जीत के लिए बधाई देने के साथ ही वाराणसी के विकास में लग जाने को कहा। साथ‌ ही यह भी कहा कि 2024 में पहले से बड़ी जीत की मिलकर तैयारी करें। मेयर अशोक तिवारी ने मुख्यमंत्री को पंचमुखी गणेश की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर काशी के विकास पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।

rajeshswari

मुख्यमंत्री से मिलने के पश्चात मेयर अशोक तिवारी ने जनवार्ता से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और सपनों के अनुरूप काशी का विकास होगा। इसके लिए जो भी बल पड़ेगा मैं करूंगा।

कहा जाता है कि अशोक तिवारी ने मेयर के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को बड़े अंतर के मतों से पराजित किया है।उन्हें पिछले बार भाजपा के मेयर प्रत्याशी से लगभग एक लाख अधिक मत मिला है।

इसे भी पढ़े   काशी की जीडीपी बढ़ाएगा आईआईए इंटरनेशनल टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2025 इन्वेस्ट यूपी उद्योग व पर्यटन विभागों की भागीदारी सुनिश्चित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *