अनंत अंबानी के जन्मदिन पर राधिका मर्चेंट की सादगी ने खींचा ध्यान, सिंपल सूट में दिखा पारंपरिक अंदाज

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर राधिका मर्चेंट की सादगी ने खींचा ध्यान, सिंपल सूट में दिखा पारंपरिक अंदाज

मुंबई,  (जनवार्ता)।  31वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा कार्यक्रम और वनतारा यूनिवर्सिटी की शुरुआत के बीच सबसे ज्यादा चर्चा उनकी पत्नी  के सादगीपूर्ण लुक की रही। आमतौर पर रॉयल और डिजाइनर परिधानों में नजर आने वाली राधिका इस बार बेहद सिंपल और पारंपरिक अंदाज में दिखीं, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।

rajeshswari


कार्यक्रम में राधिका ऑरेंज रंग के सिल्क सूट में नजर आईं। सूट का डिजाइन सादा होने के बावजूद बेहद क्लासी और एलिगेंट दिखा। राउंड नेक, स्प्लिट क्रू टच और बेल स्लीव्स ने इसे आकर्षक बनाया। इसके साथ उन्होंने गोटा पट्टी, सेक्विन सितारों और फ्लोरल मोटिफ्स से सजा दुपट्टा स्टॉल स्टाइल में कैरी किया, जो उनके लुक में शालीनता जोड़ता दिखा। मैचिंग प्लेन पैंट्स ने पूरे परिधान को संतुलित रूप दिया।


खास बात यह रही कि राधिका ने अपनी बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट के साथ ट्विनिंग भी की, जिसने दोनों बहनों के सिंपल और सोबर लुक को और खास बना दिया।


एक्सेसरीज में भी राधिका ने सादगी बनाए रखी। छोटे डायमंड स्टड्स, एक हाथ में कड़ा, दूसरे में डिजिटल वॉच, माथे पर बिंदी और गले में मंगलसूत्र ने उनके लुक में पारंपरिक सौंदर्य जोड़ दिया। नेचुरल टोन मेकअप और खुले बालों ने उनकी खूबसूरती को और निखारा।
कार्यक्रम में  भी मौजूद रहे। जन्मदिन समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जहां राधिका का यह सिंपल और संस्कारी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इसे भी पढ़े   छत्तीसगढ़ : 13 महिलाओं समेत 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *