नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदला,PM म्यूजियम एंड सोसायटी रखा गया नया नाम

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदला,PM म्यूजियम एंड सोसायटी रखा गया नया नाम

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली में स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदल दिया है। अब इसका नया नाम पीएम म्यूजियम एंड सोसायटी रखा गया है। कांग्रेस ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलने पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने केंद्र के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। जयराम नरेश ने इसे प्रतिशोध बताया है। जयराम नरेश ने इस संबंध में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट भी किया है जिसे कांग्रेस ने रिट्वीट किया है। आइए जानते हैं कि जयराम नरेश ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदले जाने पर क्या कहा?

rajeshswari

जयराम नरेश ने साधा निशाना
जयराम नरेश ने ट्वीट किया कि क्षुद्रता और प्रतिशोध का नाम मोदी है। 59 से ज्यादा साल से नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय एक वैश्विक बौद्धिक लैंडमार्क और पुस्तकों और अभिलेखागार का खजाना घर रहा है। अब से इसे प्रधानमंत्री संग्रहालय एंड सोसायटी कहा जाएगा। पीएम मोदी भारतीय राष्ट्र-राज्य के वास्तुकार के नाम और विरासत को विकृत, तिरस्कृत और नष्ट करने के लिए क्या नहीं करेंगे। अपनी असुरक्षाओं के बोझ से दबे एक छोटे कद के व्यक्ति स्वयंभू विश्वगुरु हैं।

वहीं, पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट किया कि नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय नाम हटा दिया जो छुद्र मानसिकता का परिचय है। तस्वीर और साफ हो गई कि स्वतंत्रता आंदोलन के समय संघी अंग्रेजों के साथ क्यों थे? नेहरू अन्य पीएम की तरह नहीं हैं बल्कि देश आजाद कराने में वर्षों जेल में रहे और आंदोलन को नेतृत्व दिया।

इससे पहले भी बदले गए कई नाम
गौरतलब है कि 2014 में मोदी सरकार आने के बाद से कई जगहों के नाम बदले गए हैं। इससे पहले मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान किया गया था। ये गार्डन राष्ट्रपति भवन के सामने है। मुगल गार्डन का नाम बदले जाने पर काफी सियासी हाय-तौबा मची थी। कांग्रेस ने नाम बदलने को इतिहास मिटाने की ओर कदम बताया था।

इसे भी पढ़े   सोते समय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *