मेरठ रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण होगा ऐतिहासिक विरासत के साथ :  अश्विनी वैष्णव

मेरठ रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण होगा ऐतिहासिक विरासत के साथ :  अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली (जनवार्ता) । केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में शुक्रवार को बताया कि मेरठ रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण शहर की गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरठ का इतिहास देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से गहराई से जुड़ा हुआ है और इसी विरासत को जीवंत रूप देने के लिए स्टेशन के डिजाइन में बदलाव किया गया है।

rajeshswari

रेल मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि प्रारंभिक डिजाइन आधुनिक था, लेकिन उसमें मेरठ के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं का प्रतिबिंब नहीं था। इसी उद्देश्य से उन्होंने राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से आग्रह किया कि वे मेरठ के वरिष्ठ नागरिकों और प्रबुद्धजनों के साथ विचार-विमर्श कर नया डिजाइन तैयार करें। श्री वैष्णव ने सांसद की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सभी वर्गों को साथ जोड़कर एक विजनरी और ऐतिहासिक झलक वाला डिजाइन प्रस्तुत किया है, जिसके आधार पर वर्तमान में कार्य तेजी से प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि पुनर्निर्माण कार्य चल रहे रेल यातायात के बीच किया जा रहा है, जिसके कारण सुरक्षा के विशेष उपाय अपनाए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जर्मनी के बर्लिन जैसे शहरों में ऐसे कार्यों में 8-10 वर्ष लगे, जबकि भारत में सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए काम कहीं अधिक गति से आगे बढ़ रहा है।

श्री वैष्णव ने भरोसा दिलाया कि नया मेरठ रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा तथा आने वाले 50 से 100 वर्षों की आवश्यकताओं और दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। यह न केवल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करेगा, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक विरासत को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा।

इसे भी पढ़े   बारावफात पर शांति और सौहार्द से मनाएं त्योहार : निकिता सिंह

यह परियोजना अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रही है, जिसके अंतर्गत मेरठ सिटी स्टेशन को चिन्हित किया गया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *