समंदर किनारे दिखा ऐसा डरावना मंजर,लोगों ने लगाए अलग-अलग अनुमान

समंदर किनारे दिखा ऐसा डरावना मंजर,लोगों ने लगाए अलग-अलग अनुमान

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियोज वायरल होते रहते हैं। आपने इंटरनेट पर जानवरों के भी कई वीडियोज देखे होंगे जिन्हें देखकर आपकी सांसें भी कुछ पल के लिए रुक सी गई होंगी। ऐसा ही एक वीडियो लोगों का दिल दहला रहा है। इस वीडियो में समंदर के किनारे कई सारे घड़ियालों को आराम फरमाते हुए देखा जा सकता है।

rajeshswari

नहीं देखा होगा ऐसा मंजर
इस तरह के मंजर को देखकर आप खुद को थर-थर कांपने से नहीं रोक पाएंगे। घड़ियाल हो या मगरमच्छ,पानी में इन दोनों जानवरों से पंगा लेना मतलब अपनी मौत को आमंत्रित करना। बहुत से लोग तो इनका नाम सुनकर ही डरने लगते हैं। पहले आप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जरूर देखें…

सहमे लोग
सोचने वाली बात तो ये है कि अगर इस जगह पर गलती से भी कोई जानवर आ जाए तो घड़ियालों की फौज उस जानवर की क्या हालत करेगी। इस वीडियो को देखकर बहुत से लोग अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। आपको बता दें कि वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। बहुत से लोग खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पा रहे हैं।

वायरल होने लगा वीडियो
ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बहुत से लोग इस मंजर को देखकर अलग-अलग अनुमान लगाते दिखाई दिए। लाखों लोगों ने वीडियो को लाइक किया तो हजारों लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपने रिएक्शंस दिए।

इसे भी पढ़े   पुलिस पर पथराव,अवैध धार्मिक स्थल हटाने के दौरान DSP समेत 5 घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *