रामपुर में सुहागरात पर बवाल: दुल्हन ने दूल्हे को पीटा

रामपुर में सुहागरात पर बवाल: दुल्हन ने दूल्हे को पीटा

रामपुर (जनवार्ता) । जिले के बिलासपुर में शादी की पहली रात ही विवाद खड़ा हो गया। दूल्हा कन्हैया कश्यप 22 वर्षीय युवक है जो बेकरी की दुकान चलाता है। उसकी शादी 29 मार्च  को उत्तराखंड के किच्छा में आर्य समाज मंदिर में हुई थी।

rajeshswari

विदाई के बाद जब दूल्हा-दुल्हन कमरे में गए तो दुल्हन ने दूल्हे को छूने से मना कर दिया। उसने कहा, “मुझे छूना मत, मैं किसी और की हूं” और दूल्हे को थप्पड़ मार दिया। दुल्हन ने बताया कि परिवार ने जबरदस्ती शादी की थी और वह इस रिश्ते से खुश नहीं है।

विवाद बढ़ने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पर हमला कर दिया। आरोप है कि ईंट मारकर दूल्हे का सिर फोड़ दिया गया। दूल्हा बुरी तरह घायल हो गया और उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा।

अगले दिन पंचायत बुलाई गई जहां दोनों पक्षों में फिर मारपीट हुई। दूल्हे की बहन पूनम कश्यप ने आरोप लगाया कि दुल्हन के पिता, मौसा और फूफा ने हमला किया। दूल्हा कन्हैया चीख-चीखकर कह रहा है कि अगर इस दुल्हन के साथ रहने को मजबूर किया गया तो वह जान दे देगा।

इसे भी पढ़े   प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने जहरीले सांप से डसवाकर ली पति की जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *