इस खिलाड़ी ने ठोका था IPL का सबसे लंबा छक्का,आज तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

इस खिलाड़ी ने ठोका था IPL का सबसे लंबा छक्का,आज तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में हर साल हम देखते हैं कि दर्जनों खिलाड़ी 100 मीटर से लंबा छक्का लगाते,लेकिन 2008 में लगाए गए सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड आज तक इस लीग में अटूट बना हुआ है। आईपीएल में सबसे लंबा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के एल्बी मोर्केल के नाम है, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 125 मीटर का छक्का जड़ा था,जो आईपीएल के इतिहास की सबसे लंबी हिट है।

rajeshswari

आज हम आईपीएल में सबसे लंबे छक्के लगाने की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि इस लीग में सबसे लंबे छक्के लगाने वालों की टॉप 10 की लिस्ट में लियाम लिविंगस्टोन का नाम शामिल हो गया है। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने पंजाब किंग्स के लिए 117 मीटर का छक्का जड़ा, जो आईपीएल 2022 का अब तक का सबसे लंबा छक्का है। इसी के साथ वे आईपीएल में सबसे लंबी हिट लगाने के मामले में टॉप 10 में आ गए।

आईपीएल में सबसे लंबा छक्का लगाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रवीण कुमार का नाम है, जिन्होंने 124 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। वहीं, एडम गिलक्रिस्ट ने 122 मीटर की हिट लगाई थी। 120 मीटर का छक्का रोबिन उथप्पा के बल्ले से निकला है, जबकि 119 मीटर लंबा छक्का क्रिस गेल भी जड़ चुके हैं। छठे नंबर पर सिक्सर किंग युवराज सिंह का नाम है,जिन्होंने 119 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। वहीं, रोस टेलर भी इतनी दूरी वाला छक्का आईपीएल में जड़ चुके हैं। इनके अलावा 117-117 मीटर लंबा छक्का गौतम गंभीर, बेन कटिंग और अब लियाम लिविंगस्टोन ने ठोका है।

इसे भी पढ़े   पांच देश UP के पार्टनर कंट्री बने:मैक्सिको और थाईलैंड जैसे देश अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *