बस की चपेट में आने से हुई वृद्ध की मौत

बस की चपेट में आने से हुई वृद्ध की मौत

वाराणसी(जनवार्ता)। मंडुवाडीह थानांतर्गत चाँदपुर चौराहे के पास कृषि भवन के समीप शनिवार की शाम बस की चपेट में आने से करताल उम्र लगभग 75 वर्ष नामक वृद्ध की मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से मुगलसराय के रहने वाले मृतक करताल यहां चाँदपुर में लड़के के साथ रहते थे। शनिवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे बस की चपेट में आने से वृद्ध करताल की मौत हो गयी। मौके पर पहुँचे मंडुवाडीह थानाप्रभारी भरत उपाध्याय ने बस समेत चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पंकज त्रिपाठी ने EC के नेशनल आइकन का पद छोड़ा,चुनाव आयोग ने बताया कारण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *