प्रयागराज : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कार पर लिखा था एसडीएम

प्रयागराज : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कार पर लिखा था एसडीएम

मालवीय नगर निवासी अप्पू यादव (22) अपने दोस्त बाल गुरु के साथ रविवार की रात बंधवा स्थित हनुमानजी का दर्शन करने के लिए जा रहा था। मिंटो पार्क के पीछे वाली सड़क पर परेड मैदान में एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

rajeshswari

कीडगंज थाना क्षेत्र के परेड मैदान में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथ घायल हो गया। टक्कर मारने वाली कार के पीछे एसडीएम लिखा हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाड़ी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

मालवीय नगर निवासी अप्पू यादव (22) अपने दोस्त बाल गुरु के साथ रविवार की रात बंधवा स्थित हनुमानजी का दर्शन करने के लिए जा रहा था। मिंटो पार्क के पीछे वाली सड़क पर परेड मैदान में एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों दूर जा गिरे। हादसे में अप्पू यादव (22) की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार की तलाश में जुट गई है।। घायल बाल गुरु ने बताया कि धक्का मारने वाली कार पर एसडीएम लिखा था। 

इसे भी पढ़े   बिग बॉस ओटीटी फेम Raqesh Bapat हॉस्पिटल में एडमिट,हाथ में लगी ड्रिप…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *