पंजाब की धमाकेदार जीत, लखनऊ को 54 रन से हराकर टॉप पर पहुंची टीम

पंजाब की धमाकेदार जीत, लखनऊ को 54 रन से हराकर टॉप पर पहुंची टीम

न्यू चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। रविवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया।

rajeshswari


मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 7 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी रहा। जवाब में लखनऊ की टीम 5 विकेट पर 200 रन ही बना सकी।


पंजाब की ओर से प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने मैच जिताऊ साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों पर 182 रन जोड़े। प्रियांश आर्या ने 93 रन की शानदार पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि कोनोली ने 87 रन बनाए। शुरुआती झटके के बाद इन दोनों की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत में नेहल वाधेरा (13), शशांक सिंह (17) और मार्कस स्टोइनिस (29) की तेज पारियों ने स्कोर को 250 के पार पहुंचा दिया।


लखनऊ की ओर से गेंदबाजी में एम. सिद्धार्थ ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव को एक-एक सफलता मिली।


255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत तेज रही और 10 ओवर में 100 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। कप्तान ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि ऐडन मार्करम (42), मिचेल मार्श (40) और आयुष बडोनी (35) ने उपयोगी योगदान दिया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका।

इसे भी पढ़े   अमित शाह की अपील पर उग्रवादियों ने छोड़े हथियार,किया पुलिस के सामने सरेंडर


पंजाब की ओर से मार्को यानसन ने 2 विकेट झटके, जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।


इस जीत के साथ पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार तीसरी हार के बाद आठवें स्थान पर खिसक गई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *