सोनभद्र में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

सोनभद्र में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

सोनभद्र (जनवार्ता)। तेज धूप और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया है।

rajeshswari


जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के हिंदी व अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अब तत्काल प्रभाव से प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे।


प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र में सीता स्वंवर में हुआ असली शादी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *