टारगेट पर राजधानी दिल्ली? पहले 25 करोड़ की सबसे बड़ी चोरी,अब डिजाइनर के यहां 25 लाख उड़ाए

टारगेट पर राजधानी दिल्ली? पहले 25 करोड़ की सबसे बड़ी चोरी,अब डिजाइनर के यहां 25 लाख उड़ाए

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों चोरों के टारगेट पर है। कुछ दिन पहले दिल्ली के भोगल इलाके में चोरों ने राष्ट्रीय राजधानी के अंदर सबसे बड़ी चोरी को अंजाम दिया था और अब कपड़ों के एक शोरूम को निशाना बनाया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के छतरपुर इलाके में चोरों ने एक शोरूम से 25 लाख रुपये के डिजाइनर कपड़े चुरा लिए।

rajeshswari

राजधानी दिल्ली में एक और बड़ी चोरी
कपड़ा शोरूम पर चोरों ने कैसे किया हाथ साफ?
सीसीटीवी में चोरों की पूरी करतूत कैद हुई

दो लोग आए, ताला तोड़ा और शोरूम खाली
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार देर रात की है और सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के कथित वीडियो के मुताबिक, दो लोगों को सबसे पहले छतरपुर के मुख्य 100 फीट रोड पर स्थित डिजाइनर सोनिका छाबड़ा के शोरूम ‘मस्करा’ का ताला तोड़ते देखा गया। थोड़ी देर बाद यह जोड़ा अपने दोनों हाथों में जाहिर तौर पर कपड़ों से भरा हुआ बड़ा बैग लेकर बाहर निकलता हुआ दिखाई देता है।

डीसीपी साउथ चंदन चौधरी के मुताबिक,महरौली थाना पुलिस को आज सुबह करीब 6 बजे फोन से चोरी की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में सुबह 3:45 बजे से लगभग 4:30 बजे तक दो लोग शोरूम का ताला तोड़ते और कपड़े ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के भोगल में सबसे बड़ी चोरी
इसके पहले सितंबर में दिल्ली के भोगल में चोरों ने सबसे बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोर ने ज्वेलरी शॉप के अंदर घुसकर करीब 20 करोड़ के गहनों और 5 लाख रुपये की नगदी पर हाथ साफ किया था।

इसे भी पढ़े   जल्द भारत आएंगे ट्रंप

दुकान मालिक का आरोप है कि उसने 24 सितंबर की रात करीब 8 बजे शोरूम बंद किया था। अगले दिन छुट्टी थी। 26 सितंबर को जब उन्होंने अपना शोरूम खोला तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।

हालांकि चोरी का पूरा मामला कुछ समय बाद खुल गया था। इस मामले में छत्तीसगढ़ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी लोकेश श्रीवास को 29 सितंबर को राज्य और दिल्ली पुलिस के संयुक्त अभियान में छत्तीसगढ़ में पकड़ा किया गया था। उसके पास से 18 किलो सोना और हीरे जब्त किए गए।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *