मुझे जेल के अंडा सेल में रखा गया,10 किलो वजन कम हो गया:-संजय राउत

मुझे जेल के अंडा सेल में रखा गया,10 किलो वजन कम हो गया:-संजय राउत

मुम्बई। शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि जेल में रहने के दौरान उनका वजन 10 किलो कम हो गया। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक विशेष अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के कुछ दिनों राउत ने कहा कि उन्हें ‘अंडा सेल’ में रखा गया था, जहां उन्हें 15 दिनों तक धूप नहीं दिखाई दी थी। उन्होंने कहा,‘जेल की फ्लडलाइट्स के लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण अब मेरी दृष्टि कमजोर हो गई है।’

rajeshswari

राउत ने कहा, ‘मुझे पढ़ने या देखने में दिक्कत होती है। मुझे सुनने और बात करने में भी दिक्कत होती है। मुझे यह झेलना पड़ा लेकिन कोई बात नहीं ‘उन्होंने जोड़ा, ‘आपकी याददाश्त भी कम होने लगती है।‘

राउत ने खुद को बताया ‘युद्ध बंदी’
खुद को ‘युद्ध बंदी’ कहते हुए, राउत ने दावा किया कि अगर वह उनके (BJP) के सामने आत्मसमर्पण कर देते या ‘मूक दर्शक बने रहते, तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता.’ उन्होंने कहा, ‘मैं खुद को युद्ध बंदी कहता हूं, सरकार सोचती है कि हम उनके साथ युद्ध में हैं।‘

राउत ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को जेल में देखा और उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। बता दें देशमुख एक कथित भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के मामले में जेल में हैं। उन्होंने कहा, ‘क्या सरकार केवल विपक्ष में रहने वालों को ही गिरफ्तार करेगी?’

संजय राउत ने ठाकरे परिवार का आभार जताते हुए कहा, ‘मैं जो कुछ भी हूं, बालासाहेब ठाकरे और ठाकरे परिवार की वजह से हूं।’

इसे भी पढ़े   चौकाघाट में दीवार गिरने से हादसा, एनडीआरएफ ने चलाया सफल रेस्क्यू ऑपरेशन

पार्टी छोड़कर जाने वालों पर कही ये बात
उद्धव ठाकरे को छोड़कर पार्टी के बागी और अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ जाने वाले नेताओं पर उन्होंने कहा, ‘जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे जा सकते हैं, यह जीवित रहेगा और बढ़ता रहेगा।’ उन्होंने दावा किया कि राज्य के लोग उनकी पार्टी के साथ हैं और केवल विधायक और नेता ही अपने फायदे के लिए जा रहे हैं।

राउत ने कहा, ‘जो लोग चले गए हैं, उन्हें कोई और नियंत्रित कर रहा है…महाराष्ट्र में केवल एक शिवसेना है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने शिवसेना को खत्म करने की कोशिश की।

सावरकर पर राहुल गांधी टिप्पणी दी ये प्रतिक्रिया
राहुल गांधी द्वारा हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर पर निशाने साधने को लेकर एक संजय राउत ने चेतावनी दी कि उनकी टिप्पणी महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के भविष्य को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के कई नेताओं ने मुझसे बात की। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता भी इस तरह की टिप्पणियों से शर्मिंदा होते हैं।‘

बता दें एक दिन पहले ही उद्धव ठाकरे ने कहा है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों को दी गई दया याचिकाओं पर हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर की कांग्रेस सांसद द्वारा राहुल गांधी की आलोचना से उनकी पार्टी असहमत है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *