शाहजहांपुर : पुलिसकर्मियों पर सर्राफा कारोबारी का अपहरण कर फिरौती मांगने का आरोप

शाहजहांपुर : पुलिसकर्मियों पर सर्राफा कारोबारी का अपहरण कर फिरौती मांगने का आरोप

शाहजहांपुर। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो कानून-व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। शाहजहांपुर में पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां चार सिपाहियों पर सर्राफा कारोबारी का कथित रूप से अपहरण कर उससे दो लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगा है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, सर्राफा कारोबारी सुंदरम क्षत्रिय को चार सिपाही कथित तौर पर अपने साथ ले गए और बिरियागंज चौकी में उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि सिपाहियों ने कारोबारी को स्मैक के झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी और उसे छोड़ने के एवज में दो लाख रुपये की मांग की।

मामले की शिकायत सामने आने के बाद क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्तर से जांच कराई गई। जांच में चारों सिपाहियों के खिलाफ प्रथमदृष्टया साक्ष्य मिलने के बाद उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही वीरेंद्र और पंकज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी सिपाही तुषार और अरुण जांच शुरू होने के बाद छुट्टी लेकर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

यह पूरा मामला परशुरामपुरी थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि विभागीय जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है।

इसे भी पढ़े   नाबालिग को इंस्टाग्राम पर हुआ पाकिस्तानी लड़के से प्यार,जयपुर एरपोर्ट पर पहुंचकर मांगने लगी पाकिस्तान का टिकट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *