स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को हिटमैन कहा?मचा बवाल

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को हिटमैन कहा?मचा बवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टीकी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुरक्षाकर्मी उन्हें सीएम आवास के बाहर जाने की बात कह रहे हैं। लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं हैं। इसके साथ वो ये भी कह रहीं हैं कि अगर किसी ने उन्हें टच किया तो उसकी नौकरी खा जाएंगी। वहीं इसके बाद आया स्वाती मालीवाल का ट्वीट सुर्खियों में आ गया है।

rajeshswari

एक्सक्लूसिव वीडियो में स्वाति मालीवाल और कुछ कर्मचारी किसी बात पर बहस करते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में स्वाति मालिवाल यह भी कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि उन्होंने 112 पर कॉल कर दी है। इसी वीडियो पर स्वाति मालीवाल ने पलटवार किया है।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने लिखा, ‘हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने ख़ुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अपने लोगों से ट्वीट्स करवाके, आधा-अधूरा और बिना रेफरेंस का Video चलाके इसे लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके खुद को बचा लेगा। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला? घर के अंदर की और कमरे की CCTV फ़ुटेज की जांच होते ही सच सबके सामने होगा। जिस हद तक गिर सकता है गिर जा, भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।’

एफआईआर दर्ज
इससे पहले स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में बिभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। स्वाति ने अपना बयान में ये आरोप भी लगाया कि बिभव ने उन्हें धमकी भी दी थी।

इसे भी पढ़े   लखनऊ में सिम कार्ड से 17 लाख का साइबर फ्रॉड

स्वाति मालीवाल अपने साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार द्वारा की गई कथित बदसलूकी के मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को तीस हजारी अदालत पहुंची थीं। दिल्ली पुलिस की एक टीम के साथ वो सुबह 11 बजे अपने आवास से निकलीं थीं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *