मानेसर में बनेगा देश का पहला आरएंडडी सेंटर, केएमपी एक्सप्रेसवे किनारे बसेंगे 5 नए शहर

मानेसर में बनेगा देश का पहला आरएंडडी सेंटर, केएमपी एक्सप्रेसवे किनारे बसेंगे 5 नए शहर

चंडीगढ़,  (जनवार्ता)। हरियाणा औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। राज्य के मानेसर में देश का पहला अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास (R&D) केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र जापानी कंपनी डाइकिन एयर कंडीशनर द्वारा करीब 1000 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित होगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना अक्टूबर 2025 में उनकी जापान यात्रा के दौरान हुए समझौता ज्ञापन (MoU) का परिणाम है। इससे हरियाणा में विदेशी निवेश को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में उद्योगों के अनुकूल नीतियों के कारण जापानी कंपनियों का भरोसा बढ़ा है और हरियाणा निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
इस बीच, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने प्रदेश के औद्योगिक विकास का विस्तृत रोडमैप पेश किया। उन्होंने बताया कि कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के दोनों ओर पांच नए शहर विकसित किए जाएंगे। इन शहरों के सुनियोजित विकास के लिए पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है।
मंत्री के अनुसार, इन नए शहरों को सिंगापुर जैसे आधुनिक वैश्विक शहरों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र शहरीकरण और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बन सके।
राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक 10 नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से पांच को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   संत रविदास जयंती समापन पर बेगमपुरा स्पेशल ट्रेन जालंधर के लिए रवाना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *