पत्नी को मारने का बहाना ढूंढ रहा था पति,दरवाजा देरी से खोला तो कर दिया कत्ल!

पत्नी को मारने का बहाना ढूंढ रहा था पति,दरवाजा देरी से खोला तो कर दिया कत्ल!

लखनऊ। प्यार में कत्ल की कई कहानियां आपने सुनी होंगी, लेकिन कोई सिर्फ इस वजह से पत्नी को मार दे क्योकि दरवाजा खोलने में देरी हो गई तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा हुआ है, बस इतनी सी बात में लखनऊ में एक महिला का कत्ल कर दिया गया है।

rajeshswari

बच्चे चिल्लाते रहे, बचाओ-बचाओ,लेकिन उसने एक न सुनी। हाथ में चाकू लेकर वो अपनी पत्नी पर वार करता रहा। उसे तड़पाता रहा। दो बच्चे सामने थे,लेकिन वो नहीं रुका। उसके सिर पर खून सवार था, ऐसा लग रहा था वो इसी दिन का इंतजार कर रहा था। एक छोटे से बहाने का इंतजार जिसके बाद वो अपनी पत्नी को मौत की नींद सुला सके।

लखनऊ की ये कहानी झंकझोर देने वाली और बेहद खौफनाक है। रविवार की वो सुबह उस घर के लिए खतरनाक थी। आदित्य कपूर ने डोर बेल बजाई। घर के अंदर आदित्य की पत्नी शिवानी और उनके दो बच्चे थे। शिवानी अपने काम में व्यस्त थी तो दरवाजा खोलने में थोड़ी देर हो गई। अब इस बात से आदित्य नाराज हो गया।

गुस्से में वो चिल्लाने लगा। किचन में जाकर चाकू ले आया और शिवानी पर हमला कर दिया। चाकू से उसने शिवानी पर कई वार किए। बच्चे सहम गए। रोकने की कोशिश करने लगे, लेकिन वो पत्नी को मौत देना चाहता था। शिवानी पर हमला करने के बाद वो खिड़की के रास्ते वहां से भाग निकला।

क्या है इस कत्ल की असली वजह?
तो क्या वाकई आदित्य सिर्फ दरवाजा न खुलने की वजह से नाराज था। क्या दरवाजा खुलने में हुई देरी ही शिवानी की मौत की वजह बनी। ऐसा नहीं है। आदित्य कपूर काफी समय से शिवानी से अलग रह रहा था। शिवानी कॉमर्स की प्रोफेसर थी और अपने 14 साल के बेटे और 13 साल की बेटी के साथ रहती थीं। आदित्य कपूर शिवानी से नफरत करता था और शायद यही वजह थी कि वो नरफत उस दिन शिवानी के कत्ल की वजह बनी। दूसरी वजह ये भी बताई जा रही है कि आदित्य उस वक्त शराब पीए हुए था। शिवानी के परिवारवालों ने आदिय्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मामले की जांच चल रही है।

इसे भी पढ़े   सुप्रीम कोर्ट में SEBI का जवाब, 2016 से अडानी कंपन‍ियों की जांच से साफ इनकार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *