कुशीनगर में चाकू गोदकर मुनीम की हत्या,मचा हड़कंप

कुशीनगर में चाकू गोदकर मुनीम की हत्या,मचा हड़कंप

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के मुजड़िहा बाजार में देसी शराब की दुकान के मुनीम की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार की रात 11 बजे हुई। घटना की सूचना पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मुनीम के परिजनों का कहना है कुछ लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

rajeshswari

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मुजडीहा चौराहे पर महराजगंज जनपद के थाना कोतवाली सदर नेदुआ बाजार निवासी जानकी देवी के नाम से देसी शराब की दुकान है। उसी दुकान पर उनका बेटा व्यासमुनि यादव (40 ) मुनीम था। रविवार की रात करीब 11 बजे व्यास मुनि यादव शराब की दुकान बंद करके सामने रखे तख्त पर भोजन कर रहा था। तभी एक बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए। मुनीम से कुछ बात करने के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। मुनीम के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचते। इसके पहले हमलावर फरार हो गए।

लोगों ने घटना की सूचना अहिरौली बाजार पुलिस को दी। ग्रामीण मुनीम को अस्पताल ले जाते इसके पहले मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर परिजन भी पहुंच गए।
मुनीम व्यासमुनि के दो पुत्र छोटू (10) और शिवम (8) वर्ष हैं। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

इसे भी पढ़े   पारिवारिक कलह में अधेड़ ने लगाई फांसी,गांव के बाहर महुआ के पेड़ पर लटकी मिली लाश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *