16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत,

16वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत,

हत्या की आशंका

गाजियाबाद, (जनवार्ता)। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसाइटी में मंगलवार सुबह 18 वर्षीय युवती संध्या की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। घटना के बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

rajeshswari

पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 6:10 बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती सी ब्लॉक की 16वीं मंजिल से नीचे गिरी। शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

मृतका के पिता सुखदेव कनोजिया मूल रूप से हरदोई के निवासी हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से गाजियाबाद के कनावनी गांव में परिवार के साथ रह रहे हैं। वह इसी सोसाइटी में कपड़ों पर प्रेस का काम करते हैं। परिवार में उनकी तीन बेटियां हैं। परिजनों के अनुसार, संध्या रोज की तरह मंगलवार सुबह भी दौड़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन कुछ देर बाद सोसाइटी परिसर में उसका शव मिला।

पुलिस ने सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में युवती लिफ्ट से अकेले 16वीं मंजिल पर जाती और वहां अकेले बाहर निकलती दिखाई दे रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि वह वहां किस उद्देश्य से पहुंची थी।

इसे भी पढ़े   सोहेल और सीमा सचदेव ने दी तलाक की अर्जी,24 साल पहले भागकर की थी शादी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *