डॉलर के मुकाबले 80 के मुंहाने पर जाकर बंद हुआ रुपया,वित्त मंत्री ने दी सफाई

डॉलर के मुकाबले 80 के मुंहाने पर जाकर बंद हुआ रुपया,वित्त मंत्री ने दी सफाई

नई दिल्ली। सोमवार को करेंसी बाजार में एक डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट के साथ क्लोज हुआ है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया रुपया 9 पैसे की गिरावट के साथ पहली बार 79.98 रुपये पर क्लोज हुआ है। दिन के कारोबार में हालांकि रुपये पहली बार 79.995 के लेवल तक जा गिरा था। यानि रुपया 80 के फासले के बिलकुल करीब जाकर बंद हुआ है।

rajeshswari

क्यों गिरा रुपया
इससे पहले आज के ट्रेड के दौरान रुपया सुबह 79.79 रुपये पर खुला था। दिन के ट्रेड में रुपया 79.99 रुपये के लेवल तक जा लुढ़का। लेकिन करेंसी बाजार के बंद होने समय 79.98 रुपये के लेवल पर बंद हुआ। दरअसल अमेरिका में महंगाई दर के 41 सालों के उच्चतम स्तरों पर आने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में एक फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। यही वजह है कि डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट देखी जा रही है। आपको बता दें 23 फरवरी,2022 को रूस और यूक्रेन के युद्ध शुरू होने से पहले रुपया डॉलर के मुकाबले 7.19 फीसदी कमजोर हुआ है। युद्ध के शुरुआत के समय रुपये एक डॉलर के मुकाबले 74.62 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

यूरो-पाउंड से कम गिरा रुपया
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में माना कि एक डॉलर के मुकाबले रुपये में ऐतिहासिक गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि रुस यूक्रेन युद्ध,कच्चे तेल में तेजी,वैश्विक फाइनैंशियल हालात में सख्ती के चलते डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट आई है। वित्त मंत्री ने सदन को बताया कि ब्रिटिश पाउंड,जापान के येन और यूरो में डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपये से भी ज्यादा गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि इन करेंसी के मुकाबले रुपया मजबूत हुआ है।

इसे भी पढ़े   तेज़ रफ्तार बनी मौत का सबब: खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक की मौत, पाँच गंभीर घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *