तेज़ रफ्तार बनी मौत का सबब: खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक की मौत, पाँच गंभीर घायल

तेज़ रफ्तार बनी मौत का सबब: खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक की मौत, पाँच गंभीर घायल

वाराणसी (जनवार्ता) | लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के बेलवा बाबा बाजार स्थित संजना स्टील वर्क्स दुकान के पास तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। सड़क किनारे खड़े ट्रक (UP-65 JT-8374) में पीछे से आ रही व्‍यागनआर कार (BR-05 W-5834) अनियंत्रित होकर जा घुसी।

rajeshswari

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार अवध किशोर चौबे (65 वर्ष), पुत्र शिवशंकर चौबे, निवासी सब्या चरगहा, चम्पारण, बेतिया (बिहार) की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं नीला चौबे (60), अमित कुमार (40), सौम्या चौबे (37), सादिका चौबे (10) और अनामिका चौबे (6 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तत्काल पंडित दीनदयाल राजकीय अस्पताल भेजा गया, जहाँ से तीन को हालत नाज़ुक देखते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   बीएचयू के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *