आईटी स्टॉक्स में खरीदारी के चलते मई महीने के पहले सत्र में शानदार तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

आईटी स्टॉक्स में खरीदारी के चलते मई महीने के पहले सत्र में शानदार तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

नई दिल्ली। लंबी छुट्टी के बाद मई महीने के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए शानदार रहा है। निवेशकों की खरीदारी की बदौलत बाजार तेजी के साथ बंद हुआ है। आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 242 अंकों के उछाल के साथ 62,353 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82 अंकों के उछाल के साथ 18,147 अंकों पर बंद हुआ है।

rajeshswari

सेक्टर का हाल
आज के ट्रेड में बैंकिंग, आईटी, ऑटो, मेटल्स, एनर्जी, इंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर शानदार तेजी के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों में भी जबरदस्त खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 0.97 फीसदी या 307 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 16 शेयर तेजी के साथ और 14 गिरकर बंद हुए। जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 31 शेयर तेजी के साथ और 19 गिरावट के साथ बंद हुए. रेलवे स्टॉक्स में आज के ट्रेड में शानदार तेजी रही।

चढ़ने वाले शेयर्स
आज के ट्रेड में टेक महिंद्रा 2.92 फीसदी, एनटीपीसी 2.56 फईसदी, टाटा स्टील 2.22 फीसदी, मारुति सुजुकी 2.14 फीसदी, इंफोसिस 2 फीसदी, पावर ग्रिड 1.37 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.23 फीसदी, रिलायंस 0.86 फीसदी, टाइटन कंपनी 0.86 फीसदी विप्रो 0.83 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है।

गिरने वाले शेयर्स
गिरने वाले शेयरों पर नजर डालें तो सन फार्मा 1.45 फीसदी,अल्ट्राटेक सीमेंट 1.28 फीसदी,भारती एयरटेल 1.11 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.01 फीसदी, कोटक महिंद्रा 0.89 फीसदी, बजाज फाइनैंस 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

निवेशकों की संपत्ति में बड़ा उछाल
शेयर बाजार में शानदार तेजी की बदौलत में निवेशकों की संपत्ति में उछाल देखने को मिली है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनी का मार्केट कैपिटलाईजेशन बढ़कर 271.82 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ है जो इसके पहले ट्रेडिंग सत्र में 271.71 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ था।

इसे भी पढ़े   गुब्बारे में बैठकर अंतरिक्ष की सैर! फ्रेंच स्टार्टअप का ऑफर,चुकाने होंगे इतने पैसे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *