मोबाइल-टीवी का काम खत्म! सोचने भर से हो जाएगा काम,हाथ-पैर चलाने का काम खत्म

मोबाइल-टीवी का काम खत्म! सोचने भर से हो जाएगा काम,हाथ-पैर चलाने का काम खत्म

नई दिल्ली। चमत्कार सुनने को मिलता है, लेकिन Elon Musk ने चमत्कार करके दिखाया है। जी हां, एलन मस्क ने एक ऐसा इंसान बनाया है, जिसके सोचने भर से सारे काम हो जाते हैं। हम बात कर रहे हैं, न्यूरालिंक चिप की, जिसे एक इंसान के दिमाग में फिट किया गया है। न्यूरालिंक चिप वाले इस इंसान ने लाइव डेमो करके दिखाया है, जहां ऑनलाइन शतरंज खेला जा सकता है।

rajeshswari

न्यूरालिंक चिप फिट करना है आसान
रायटर्स की रिपोर्ट की मानें, तो 29 साल का एक मरीज, जो दुर्घटना में कंधे के नीचे लकवाग्रस्त हो गया था, उसने अपने लैपटॉप पर शतरंज खेलकर लाइव डेमो दिखाया है। यह शख्स न्यूरालिंक डिवाइस का यूज करके कर्सर घुमाकर दिखाया। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्ट्रीम किए गए वीडियो शेयर करके बताया की न्यूरलिंक चिप को दिमाग में फिट करने की सर्जरी बेहद आसान थी। वही चिप लगाने के बाद शख्स की एक दिन में अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।

प्रयोग में मिल थी कुछ खामियां
रिपोर्ट में बताया गया कि न्यूरालिंक चिप लगाने के फायदे और नुकसान की जांच की जा रही है। ऐसे में इस सख्स को विशेषज्ञों की देखरेख में रखा गया है। पिछले माह एलन मस्क के न्यूरालिंक में जानवरों पर किए गए प्रयोग में कुछ खामियां मिली थीं। हालांकि हकीकत यह है कि अभी यह टेस्ट शुरुआती दौर में हैं। हालांकि अगर प्रयोग कई तरह की जांच के बाद पूरी तरह से सही पाया जाता है, तो यह आने वाले दिनों में गैजेट्स की दुनिया में बड़े बदलाव ला सकता है।

इसे भी पढ़े   सेंसेक्स 566 पॉइंट की गिरावट के साथ 59610 पर बंद,निफ्टी 149 अंक फिसला;बैंक और ऑटो शेयर टॉप लूजर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *