ट्रैफिक खुलवाने गए पुलिसवाले को युवक-युवती ने बेरहमी से पीटा

ट्रैफिक खुलवाने गए पुलिसवाले को युवक-युवती ने बेरहमी से पीटा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक युवक और युवती ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर (TI) की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद काफी हंगामा हो गया। दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक इंस्पेक्टर देवली मोड़ पर ट्रैफिक खुलवाने के लिए गए थे।

rajeshswari

सुबह का है मामला
जानकारी के मुताबिक,दक्षिणी दिल्ली के देवली मोड़ में ट्रैफिक खुलवाने गए एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर को एक युवती और एक युवक ने बेरहमी से पीटा। दरअसल मामला सुबह 10 बजे का बताया जा रहा है। रॉन्ग साइड से आ रहे एक स्कूटी को रोकने बाद ये हंगामा शुरू होता है।

स्कूटी पर थे 3 लोग सवार
दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मी देवली मोड पर रॉन्ग साइड से आ रही स्कूटी सवार को रोकता है। उस पर 3 लोग भी सवार थे।. ट्रैफिक इंस्पेक्टर के रोकने के बाद स्कूटी सवार लड़की भड़क जाती है। पहले तू तू-मैं मैं होता है फिर लड़की TI पर हाथ छोड़ देती है, जिसके बाद हंगामा शुरू हो जाता है।

इसे भी पढ़े   हाईकोर्ट से यूपी सरकार को झटका,OBC की 18 जातियां नहीं होंगी SC कैटेगरी में शामिल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *