जयमाल के दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर दूल्हा व दुल्हन पक्ष में जमकर हुई मारपीट,दुल्हन ने काटी शादी और दूल्हे पक्ष को बनाया बंधक

जयमाल के दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर दूल्हा व दुल्हन पक्ष में जमकर हुई मारपीट,दुल्हन ने काटी शादी और दूल्हे पक्ष को बनाया बंधक

गाजीपुर। क्षेत्र के कस्बा कोईरी गांव में बीती रात आई बरात में जयमाल के समय स्टेज पर चढ़ने को लेकर घराती व बाराती आपस में भिड़ गए। जिसके बाद बवाल हो गया और कन्या पक्ष ने शादी से ही इंकार कर दिया और वर पक्ष को बंधक बना लिया। गांव निवासिनी लक्ष्मी कुमारी पुत्री बैजनाथ के घर पर बीती रात आजमगढ़ के जहानागंज से रितेश पुत्र स्व. राजेश बरात लेकर आया था। इस बीच वहां सारी रस्में होने के बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। उसी समय आशीर्वाद देने के लिए कन्या पक्ष से एक महिला स्टेज पर चढ़ गई। ये बात बरातियों को नागवार गुजरी और उन्होंने विरोध किया। जिसके बाद दुल्हन व दूल्हे पक्ष के बीच गाली गलौज के साथ ही विवाद हो गया और कहासुनी के बाद जमकर लाठी डंडे चले। ये देखकर दुल्हन ने शादी काट दी। शादी से मना करते ही वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षो को लेकर थाने ले आई। इसके बाद बराती पक्ष के लोगों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो शादी के लिए तैयार नहीं हुई। जिसके बाद दोपहर तक पंचायत हुई और दुल्हन पक्ष द्वारा दिए गए नगदी व भोजन में खर्च रूपए को दूल्हे पक्ष द्वारा देने के शर्त पर सभी को जाने दिया गया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सहारनपुर : डायमंड शोरूम से करोड़ों की चोरी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *