कोटा में स्वागत गेट से टकराई तेज रफ्तार बस,लड़की की मौत,सात यात्री घायल

कोटा में स्वागत गेट से टकराई तेज रफ्तार बस,लड़की की मौत,सात यात्री घायल

राजस्थान। राजस्थान के कोटा जिले के इटावा कस्बे में शुक्रवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 17 साल की एक युवती की मौत हो गई और सात अन्य यात्री घायल हो गए। इस हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है। हादसे का शिकार हुई निजी बस जयपुर से मध्य प्रदेश के श्योपुर जा रही थी।

rajeshswari

कहां और कैेसे हुआ हादसा
यह हादसा कोटा जिले के इटावा कस्बे में शुक्रवार को तड़के करीब साढ़े पांच बजे हुआ। इटावा के कोटा रोड पर बस स्वागत द्वार से पीछे से टकरा गई। इस सड़क हादसे में आशा नाम की 17 साल की एक युवती की मौत हो गई। इस हादसे में साच अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इटावा के अस्पताल में दाखिक कराया गया है।

गंभीर रूप से घायलों को कोटा भेजा
इस हादसे में जिस यात्री आशा की मौत हुई है,वह मध्य प्रदेश के अड़वाड की रहने वाली थी। इस हाजसे में घायल हुए सात लोगों में से दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कोटा जिला मुख्यालय एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पांच घायलों का इलाज इटावा के अस्पताल में चल रहा है। इटावा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   राजातालाब तहसील में मुसहर समुदाय ने घरौनी और भूमि आवंटन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *