मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा,बहन के घर जा रहे तीन लोगों की मौत

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा,बहन के घर जा रहे तीन लोगों की मौत

मिर्जापुर। मिर्जापुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है। यहां पर दो मोटर साइकिलों की आपस में इतनी भीषड़ टक्क हुई कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा मिर्जापुर में ड्रमंडगंज के रीवा मार्ग पर हुआ है। जानकारी के अनुसार हादसे में कुल नौ लोग घायल हुए थे। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 1 बालिका समेत 3 लोगों की मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

rajeshswari

वहीं सभी घायलों को उपचार के लिए मण्डलीय हास्पिटल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि मोटरसाइकिल सवार मध्य प्रदेश रीवा जनपद हनुमाना से हलिया में ब्याही अपनी मौसेरी बहन के घर आ रहे थे। तभी अचनाक बड़का मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो में किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर से बेकाबू हुई बोलेरो बाइक से जा टकराई। हादसे में बोलेरो और बाइक पर सवार लोग घायल हो गए। घायलों की हालत देखते हुए मंडलीय अस्पताल के लिए भेजा गया।

गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान एक बालिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है।

इसे भी पढ़े   बच्ची से रेप की कोशिश के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार,पिता की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *