तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा,दो की मौत और एक महिला हुई घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा,दो की मौत और एक महिला हुई घायल

मिर्जापुर। मिर्जापुर के कतवारू का पूरा निवासी छोटकऊ देव पाण्डेय बाइक से अपनी पत्नी और साढू के लड़के को लेकर मध्य प्रदेश जा रहे थे। इस दौरान इटवा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया।घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

rajeshswari

मिर्जापुर में ट्रक और बाइक में भिड़ंत
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में वाराणसी-रीवा राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती और युवक को रौंद दिया। घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जहां महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के इटवा के पास वाराणसी-रीवा राजमार्ग पर बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। घटना में बाइक सवार छोटकऊ देव पाण्डेय (52) निवासी कतवारू का पूरा, रोहित मिश्रा (23) निवासी देवरी आमघाट की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं सावित्री पाण्डेय (46) गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक छोटकऊ देव पाण्डेय अपनी पत्नी सावित्री और साढू के लड़के रोहित मिश्रा को लेकर पत्नी के मायके हनुमना मध्य प्रदेश जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार इटवा के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। पुलिस ने ट्रक को भी मौके से पकड़ लिया है।

इसे भी पढ़े   मुंबई-वाराणसी फ्लाइट में बम की धमकी, वाराणसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

मौके से ही पकड़ा गया ट्रक
सीओ सदर शैलेन्द्र पति त्रिपाठी ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के इटवां के पास सुबह हादसा हुआ है। छोटकऊ बाइक पर तीन लोगों को बैठाकर जा रहे थे कि रास्ते में ट्रक ने रौंद दिया। घटना में छोटकऊ और रोहित मिश्रा की मौत हो गई। महिला का उपचार चल रहा है। मौके से ट्रक को भी पकड़ लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *