हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, ज्ञापन सौंपने जाते समय मारपीट

हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, ज्ञापन सौंपने जाते समय मारपीट

हुगली। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में शनिवार को उस समय तनाव फैल गया, जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला किए जाने का मामला सामने आया। वह पार्टी कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर चंडीतला थाने में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे।

rajeshswari


आरोप है कि रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसी दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। बताया गया कि दूर से फेंका गया एक पत्थर उनके सिर पर लगा, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।


मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। कल्याण बनर्जी ने हमले के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, इस संबंध में विपक्ष की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।


गौरतलब है कि इससे पहले भी टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले की घटना सामने आ चुकी है। ताजा घटना के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

इसे भी पढ़े   माही विज को हुआ चिकनगुनिया तो अस्पताल में हुईं भर्ती,लंबे समय से तेज बुखार और…
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *