ट्रांसफार्मरों के पास कचरा न फेंकें, आग लगने का बढ़ता है खतरा: पूविविनि

ट्रांसफार्मरों के पास कचरा न फेंकें, आग लगने का बढ़ता है खतरा: पूविविनि

वाराणसी (जनवार्ता)। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम (पूविविनि) ने गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मरों और विद्युत उपकरणों के आसपास सूखी घास, कचरा तथा अन्य ज्वलनशील सामग्री नहीं फेंकने की अपील की है। निगम के प्रबंध निदेशक शम्भु कुमार ने रविवार को जारी संदेश में कहा कि सावधानी ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।

rajeshswari


उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के दौरान ट्रांसफार्मरों और विद्युत तंत्र के आसपास जमा सूखी घास व कचरा आग लगने की घटनाओं का कारण बन सकता है। छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे में बदल सकती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से विद्युत उपकरणों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल विभाग को देने का आग्रह किया।


प्रबंध निदेशक ने कहा कि उपभोक्ताओं की सतर्कता से ही सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए विद्युत तंत्र के आसपास ज्वलनशील सामग्री न रखने का अनुरोध किया है।

इसे भी पढ़े   तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *