अज्ञात वाहन ने वृद्धा महिला को कुचला,मौत

अज्ञात वाहन ने वृद्धा महिला को कुचला,मौत

सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के वृहस्पतिवार को तड़के सुबह एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे वृद्धा महिला की मौत हो गई। दुद्धी-अमवार मार्ग पर खजुरी गांव में 60 वर्षीय भवनी देवी 60 पत्नी स्व0 मिश्री लाल वृहस्पतिवार को भोर में घर से बाहर निकली वृद्धा महिला को एक अज्ञात वाहन ने कुचल कर फरार हो गया। तड़के सुबह आस पास के ग्रामीणों ने देखा तो संन्न रह गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका भवनी देवी के पोता राहुल पुत्र महेंद्र के तहरीर पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही में जुट गई। कस्बा चौकी इंचार्ज राम अवध यादव ने बताया कि तड़के सुबह भोर में शौच के लिए निकली वृद्धा महिला को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल कर फरार हो गया। जिसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दुद्धी अमवार मार्ग के बीच सभी सीसीटीवी के माध्यम से देखा जा रहा है। जांच के दौरान उचित कार्यवाही की जाएगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बारिश की मार से मैदानी इलाकों में आफत,पहाड़ों पर आया 'जलप्रलय'! यहां दरकने लगा पहाड़
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *