अयोध्या में SBI ब्रांच मैनेजर ने सरयू नदी में कूदकर दी जान, 8 घंटे बाद मिला शव

अयोध्या में SBI ब्रांच मैनेजर ने सरयू नदी में कूदकर दी जान, 8 घंटे बाद मिला शव

अयोध्या (जनवार्ता) : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की बहराइच शाखा के ब्रांच मैनेजर रामबाबू सोनी (38) ने सरयू नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार दोपहर की है। मैनेजर ने पीठ पर बैग लटकाए हुए ही नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद रात में उनका शव बरामद किया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, रामबाबू सोनी गोंडा जिले के मनकापुर के रहने वाले थे और हाल ही में करीब 25 दिन पहले बहराइच में एसबीआई ब्रांच में ट्रांसफर हुआ था। वह मूल रूप से सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र से संबंधित थे। उनकी पत्नी ऐश्वर्या लक्ष्मी गृहिणी हैं और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी ओजस्वी 13 वर्ष की हैं जबकि छोटी बेटी अन्वी 10 वर्ष की हैं।

कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह के मुताबिक, रामबाबू बुधवार को बैंक नहीं गए थे। बुधवार सुबह वह घर से दवा खरीदने की बात कहकर निकले। दोपहर करीब 12 बजे वह गोरखपुर हाईवे पर सरयू नदी के पुल पर पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी मां शोभा देवी से फोन पर बात की। इसके बाद पत्नी को अपनी लोकेशन भेजी और फोन स्विच ऑफ कर दिया। दिन के समय पुल पर भीड़ होने के बावजूद उन्होंने पीठ पर बैग और जूते पहने हुए ही नदी में छलांग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें कूदते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रात करीब 8 बजे शव मिला। बैग से मोबाइल, दवाएं और कागजात बरामद हुए, जिनसे उनकी पहचान हुई। हालांकि, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
 
छोटे भाई ओम बाबू ने बताया कि रामबाबू को लंबे समय से सिरदर्द की समस्या थी और वे नियमित दवा लेते थे। 15 दिन पहले परिवार के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया था। पहले वे असम में एसबीआई में फील्ड ऑफिसर थे, फिर यूपी ट्रांसफर कराकर बस्ती में आरबीओ रहे।

इसे भी पढ़े   मक्का को मक्केश्वर मंदिर घोषित किया जाए -स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

पुलिस दो मुख्य एंगल से जांच कर रही है। पहला, सिरदर्द की पुरानी बीमारी से डिप्रेशन, जिससे वे परेशान होकर यह कदम उठा सकते हैं। दूसरा, परिवार में किसी विवाद की संभावना, हालांकि फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है।

परिवार को रात में घटना की जानकारी दी गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। आत्महत्या के कारणों की गहन जांच जारी है।

यह घटना स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ा गई है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *