अयोध्या जेल से दो कैदी फरार

अयोध्या जेल से दो कैदी फरार

डिप्टी जेलर समेत कुल सात कर्मचारी सस्पेंड

अयोध्या (जनवार्ता) । जिला जेल से दो विचाराधीन कैदियों की सनसनीखेज फरारी का मामला सामने आया है, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है। यह घटना गुरुवार की सुबह सामने आई, जब कैदियों की नियमित गिनती के दौरान उनकी अनुपस्थिति का पता चला। फरार कैदियों की पहचान गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरी के रूप में हुई है, जो अमेठी जिले के मुसाफिरखाना का निवासी है और पॉस्को एक्ट, बलात्कार तथा अन्य गंभीर मामलों में जेल में बंद था। दूसरा कैदी शेर अली (उर्फ रफीक अली) है, जो सुल्तानपुर जिले के अमरेमऊ गांव (करौदी काला थाना क्षेत्र) का रहने वाला है और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में निरुद्ध था।

rajeshswari

दोनों कैदी तन्हाई बैरक यानी स्पेशल आइसोलेशन सेल में बंद थे। उन्होंने रातभर में बैरक की दीवार तोड़ी, जिसमें करीब 25-30 ईंटें उखाड़ी गईं, फिर जेल की बाउंड्री वॉल जो लगभग 20 फीट ऊंची है, उसे कंबल और मफलर से बनी रस्सी की मदद से फांदकर फरार हो गए। घटना देर रात या आधी रात की मानी जा रही है, लेकिन सुबह करीब 7:30 बजे गिनती के समय इसकी जानकारी हुई।

इस बड़ी सुरक्षा चूक पर जेल प्रशासन ने तुरंत सख्त कार्रवाई की। डीजी जेल पीसी मीणा के आदेश पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा, जेलर जेके यादव, डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी सहित कुल सात कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जिसमें एक हेड जेल वॉर्डर और तीन जेल वार्डर शामिल हैं। पुलिस, एसटीएफ (एसओजी), डॉग स्क्वायड और अन्य टीमें तलाश में जुटी हुई हैं। आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी चल रही है, चेकपॉइंट लगाए गए हैं और रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पड़ोसी जिलों को भी अलर्ट जारी किया गया है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर हाई अलर्ट, नगर निगम की विशेष तैयारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *