बिना GPS के भी सटीक वार: ईरान के शहेद ड्रोन बने आधुनिक युद्ध का बड़ा खतरा

बिना GPS के भी सटीक वार: ईरान के शहेद ड्रोन बने आधुनिक युद्ध का बड़ा खतरा

नई दिल्ली (जनवार्ता)। ईरान द्वारा विकसित शहेद (Shahed) ड्रोन आधुनिक युद्ध में एक गंभीर चुनौती के रूप में उभरे हैं। कम लागत में तैयार होने वाले ये ड्रोन मिडिल ईस्ट के संघर्षों में भारी नुकसान पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। साधारण दिखने के बावजूद इनमें उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इन्हें रोकना आसान नहीं होता।
GPS के बिना भी सटीक निशाना
शहेद ड्रोन उड़ान की शुरुआत में GPS के जरिए अपनी लोकेशन तय करते हैं, लेकिन बाद में अक्सर GPS सिग्नल बंद कर देते हैं। इसके बजाय ये इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम (INS) का उपयोग करते हैं, जिसमें जाइरोस्कोप के माध्यम से दिशा, गति और स्थिति का आकलन किया जाता है। इस कारण GPS जामिंग का इन पर सीमित प्रभाव पड़ता है।
लक्ष्य के पास फिर सक्रिय होता है GPS
विशेषज्ञों के मुताबिक, कई बार ये ड्रोन लक्ष्य के करीब पहुंचने पर दोबारा GPS चालू कर देते हैं, जिससे अंतिम चरण में अधिक सटीक हमला संभव हो पाता है। हालांकि सटीकता पूरी तरह परफेक्ट नहीं होती, लेकिन यह हमला प्रभावी होता है।
एंटी-जैमिंग तकनीक से लैस
इन ड्रोन में एंटी-जैमिंग सिस्टम लगाया गया है, जो दुश्मन के सिग्नल बाधित करने के प्रयासों को कमजोर कर देता है और जरूरी सिग्नल बनाए रखता है। यही वजह है कि इन्हें निष्क्रिय करने के लिए उन्नत इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर तकनीक की आवश्यकता होती है।
हल्का डिजाइन, रडार से बचाव
शहेद ड्रोन को प्लास्टिक और फाइबरग्लास जैसे हल्के व रडार-एब्जॉर्बिंग मटेरियल से तैयार किया जाता है। इनका छोटा आकार और कम ऊंचाई पर उड़ान भरने की क्षमता इन्हें रडार की पकड़ से बचाने में मदद करती है।
एक से अधिक नेविगेशन सिस्टम
कुछ रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान अपने ड्रोन में एक से अधिक नेविगेशन सिस्टम का उपयोग करता है, जिनमें BeiDou और GLONASS शामिल हो सकते हैं। इससे जामिंग से बचाव और मजबूत होता है।
बचाव के उपाय
इन ड्रोन से सुरक्षा के लिए सेनाएं मिसाइल सिस्टम, एंटी-एयरक्राफ्ट गन और इंटरसेप्टर ड्रोन का उपयोग करती हैं। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक जामिंग और स्पूफिंग तकनीक के जरिए इनके नेविगेशन सिस्टम को भ्रमित करने की कोशिश की जाती है। अधिक प्रभावी सुरक्षा के लिए पारंपरिक और इलेक्ट्रॉनिक दोनों उपायों का संयुक्त इस्तेमाल किया जाता है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर किया पलटवार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *