सिगरा में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, अधेड़ की मौके पर मौत

सिगरा में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, अधेड़ की मौके पर मौत

वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। साजन सिनेमा तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 48 वर्षीय कन्हैयालाल बिंद की मौके पर ही जान चली गई।
मृतक कन्हैयालाल बिंद शिवपुरवा मोहल्ले के गांधी चौक का निवासी था। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे वह सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और कुछ देर के लिए वहां हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है, जिसमें संदिग्ध वाहन की पहचान कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरफ्तार, 34 एटीएम कार्ड व 30 हजार नकद बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *