झारखंड : पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

झारखंड : पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

रांची (जनवार्ता)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन की पुष्टि स्वयं उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की।

rajeshswari

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा, “पिता जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह मेरे लिए ही नहीं, पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।”

शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक के रूप में राज्य की राजनीति को नई दिशा दी और आदिवासी अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया।

शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे और केंद्र सरकार में कोयला मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है।

राज्य सरकार ने उनके सम्मान में राजकीय शोक की घोषणा की है। अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर सरकारी स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इसे भी पढ़े   कैंट में लगा निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, 2000 मरीजों को लाभ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *