मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया कन्या पूजन

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया कन्या पूजन

मातृ शक्ति को अर्पित की श्रद्धांजलि

rajeshswari

गोरखपुर (जनवार्ता) : गोरक्षपीठ की पावन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, विधि-विधान से पूजन किया, चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और अपने हाथों से भोजन परोसकर दक्षिणा व उपहार प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने बटुक पूजन भी किया और सभी से आशीर्वाद लिया।

गोरखनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र में आयोजित इस अनुष्ठान में सीएम योगी ने पीतल के परात में जल से नौ नन्हीं बालिकाओं के पांव धोए। दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने कन्याओं के माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत का तिलक लगाया, पुष्प-दुर्वा से अभिषेक किया और माला व चुनरी पहनाकर दक्षिणा दी। इस दौरान छह माह की एक बच्ची का भी पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। हनुमानजी के वेश में आए एक बालक को भी तिलक, माला और अंगवस्त्र प्रदान किया गया। पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर की रसोई में तैयार ताजा भोजन सभी कन्याओं और बटुकों को श्रद्धापूर्वक परोसा।

**मातृ शक्ति के प्रति सम्मान की परंपरा: गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप मातृ शक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान को दर्शाते हुए सीएम योगी ने कन्याओं और बटुकों के साथ स्नेहपूर्ण संवाद किया। भोजन परोसते समय उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि किसी की थाली में प्रसाद की कमी न रहे। इस दौरान बालिकाएं और बटुक मुख्यमंत्री के सत्कार और दुलार से प्रफुल्लित नजर आए।

कार्यक्रम में गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, काशी से आए जगद्गुरु स्वामी संतोषाचार्य सतुआ बाबा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इससे पूर्व सीएम योगी ने प्रातःकाल मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से आराधना की।

इसे भी पढ़े   ट्रांसफार्मरों के पास कचरा न फेंकें, आग लगने का बढ़ता है खतरा: पूविविनि

नारी सशक्तीकरण की दिशा में प्रयास: मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान की दिशा में अनेक योजनाओं को लागू कर गोरक्षपीठ की परंपरा को व्यावहारिक धरातल पर और सशक्त किया है। कन्या पूजन के इस आयोजन ने मातृ शक्ति के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा को एक बार फिर उजागर किया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *