गोरखपुर : पूर्व पार्षद की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में तनाव और हंगामा

गोरखपुर : पूर्व पार्षद की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में तनाव और हंगामा

गोरखपुर  (जनवार्ता)। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की क्रूर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब साढ़े पांच बजे चार से छह हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और पहले गोली मारकर फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए।

rajeshswari

जान बचाने के लिए राजकुमार चौहान खून से लथपथ होकर लगभग 100-300 मीटर तक भागे, लेकिन बदमाशों ने पीछा किया और दोबारा हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने सीने, सिर, हाथ और अन्य हिस्सों पर कई वार किए। मौत की पुष्टि करने के बाद वे मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजकुमार चौहान की उम्र करीब 42 वर्ष बताई जा रही है। वे प्रॉपर्टी डीलर के साथ-साथ चौहान समाज के प्रदेश स्तरीय नेता भी थे और उन्हें भाजपा नेता राधा मोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता था। बताया जा रहा है कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे थे।

घटना के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव फैल गया। गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने गोरखपुर-सोनौली रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया और हंगामा किया। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए 10 थानों से बल बुलाना पड़ा। भारी पुलिस फोर्स तैनात कर हालात काबू में किए गए।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

इसे भी पढ़े   लखनऊ: डेढ़ लाख का इनामी बदमाश गुरसेवक पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी विकास गिरफ्तार

यह घटना गोरखपुर में कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर रही है, जहां दिनदहाड़े एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति की इस तरह की क्रूर हत्या ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *