लखनऊ: डेढ़ लाख का इनामी बदमाश गुरसेवक पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी विकास गिरफ्तार

लखनऊ: डेढ़ लाख का इनामी बदमाश गुरसेवक पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी विकास गिरफ्तार

लखनऊ,  (जनवार्ता): पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश गुरसेवक को आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट पर मुठभेड़ में मार गिराया। इस कार्रवाई में गुरसेवक के साथी, 25 हजार के इनामी बदमाश विकास कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, गुरसेवक और उसके गिरोह ने हाल ही में कैब चालक योगेश पाल की हत्या कर लूटपाट की थी। इसके अलावा, एक सप्ताह के भीतर दो कैब चालकों की हत्या में भी यह गिरोह शामिल था। लखनऊ पुलिस ने गुरसेवक पर एक लाख और बरेली रेंज पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम प्रभारी शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में पारा पुलिस के साथ आगरा एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर चेकिंग कर रही थी। तभी गुरसेवक को देखा गया। पुलिस के रोकने के प्रयास पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से गुरसेवक ढेर हो गया। पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद किया है।

पुलिस का कहना है कि गुरसेवक का गिरोह लिफ्ट देने के बहाने कैब चालकों को निशाना बनाता था। इस कार्रवाई से लखनऊ में कैब लूट और हत्याओं की वारदातों पर अंकुश लगने की उम्मीद है। डीसीपी क्राइम ने बताया कि विकास कुमार से पूछताछ जारी है, जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों और वारदातों का खुलासा हो सकता है।

इसे भी पढ़े   बीपीएससी परीक्षा में सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय का दबदबा, 10 में 7 चयनित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *