जनता दर्शन: CM योगी बोले— धन की कमी से किसी का इलाज नहीं रुकेगा

जनता दर्शन: CM योगी बोले— धन की कमी से किसी का इलाज नहीं रुकेगा

गोरखनाथ मंदिर में 300 फरियादियों की समस्याएं सुनीं

rajeshswari

गोरखपुर (जनवार्ता)  |गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दूसरे दिन करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर पात्र नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और बिना किसी भेदभाव के पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने आवास न मिलने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तुरंत पक्का घर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी जरूरतमंद परिवार बिना सुरक्षित आवास के न रहे।

जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे। इस पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि धन की कमी किसी भी मरीज के इलाज में बाधा नहीं बनेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मरीजों के उच्च स्तरीय उपचार का इस्टीमेट तुरंत तैयार कर सरकार को भेजा जाए, ताकि विवेकाधीन कोष से तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्यमंत्री योगी ने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार हर जरूरतमंद की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

इसे भी पढ़े   बनारस घराने के शास्त्रीय गायक पंडित भोला नाथ मिश्र ने आर्य महिला पीजी कॉलेज में किया राग-रागनियों का अभ्यास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *