स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बीमा शाखा प्रबंधक की मौत

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बीमा शाखा प्रबंधक की मौत

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के पाली बाजार के पास स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बीमा शाखा प्रबंधक की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डालहनपुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह 45 वर्ष पुत्र लाल साहब सिंह भारतीय जीवन बीमा शाखा प्रबंधक मडियाहू मंगलवार की शाम लगभग 7 बजे अपनी बाइक से घर जा रहें थें। जब वह पाली बाजार के पास से निकल रहें थें कि उसी समय स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल संतोष कुमार सिंह को परिजन द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर उनके घर पहुंची पूरे परिवार में मातम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उनके आवास पर लग गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पुलिस ने दुर्घटना करने वाली स्कॉर्पियो को चिन्हित कर लिया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   काशी-तमिल संगमम 4.0 के तहत फेस पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *