कानपुर : लूट के बाद किन्नर और भाई की बेरहमी से हत्या, बेड के भीतर मिला शव

कानपुर : लूट के बाद किन्नर और भाई की बेरहमी से हत्या, बेड के भीतर मिला शव

कानपुर (जनवार्ता)। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। 25 वर्षीय किन्नर काजल और उसके गोद लिए 12 वर्षीय भाई देव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी कमरे का ताला लगाकर फरार हो गए। शनिवार देर रात पुलिस ने ताला तोड़कर दरवाजा खोला तो अंदर से तेज दुर्गंध फैली। जांच में पता चला कि हत्या चार-पांच दिन पहले की गई थी।

rajeshswari

पुलिस के मुताबिक, देव का शव बेड के पास और काजल का शव बेड के भीतर छिपा हुआ मिला। कमरे में सामान अस्त-व्यस्त था और अलमारियां खुली पड़ी थीं। काजल का मोबाइल और कुछ सामान गायब था, जिससे लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

एक महीने पहले आए थे किराए पर
मैनपुरी के किशनी क्षेत्र की रहने वाली किन्नर काजल और उसका भाई देव, एक महीने पहले योगेंद्र विहार कॉलोनी में पूर्व सैनिक अभिमन्यु सिंह के मकान में किराए पर रहने आए थे। पास के कमरे में रहने वाली किन्नर देविका ने पुलिस को बताया कि दो युवक अक्सर काजल के कमरे में आते-जाते थे, जिन पर उसे शक है।

परिजनों को हुआ शक
चार दिन से काजल अपनी मां गुड़ी के फोन नहीं उठा रही थी। शनिवार शाम को मां बेटी के घर पहुंचीं तो दरवाजे पर ताला मिला। बेटे देव के मोबाइल पर कॉल करने पर घंटी अंदर से सुनाई दी। इसके बाद मकान के केयरटेकर को बुलाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

ऑर्केस्ट्रा में करते थे डांस
जानकारी के अनुसार, काजल और उसका भाई ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ शादी और अन्य आयोजनों में डांस करके जीवनयापन करते थे।

इसे भी पढ़े   सितंबर में बैंकों में छुट्टियों की भरमार,जरूरी काम निपटाने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *