सघन वाहन चेकिंग अभियान में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

सघन वाहन चेकिंग अभियान में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई

वाराणसी (जनवार्ता) । सड़क हादसों को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए रविवार को सारनाथ क्षेत्र में पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व ACP सारनाथ विजय प्रताप सिंह ने किया, जिसमें सारनाथ थाना प्रभारी विवेक त्रिपाठी और चौकी प्रभारी आशापुर अनिल कुमार चंदेल भी शामिल रहे।

rajeshswari

अभियान के तहत प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और मुख्य मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की गई। बिना परमिट ऑटो, बिना हेलमेट बाइक सवार, ट्रिपल राइडिंग, बिना सीट बेल्ट कार चालक, अधूरे कागजात वाले वाहन मालिकों, तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ मौके पर चालान काटे गए।

ACP विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

*

इसे भी पढ़े   भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिलाओं को ठगने वाले अंतरजनपदीय गैंग का सरगना मुठभेड़ में गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *