लखनऊ को मिली हरित स्वच्छता की नई रफ्तार, CM योगी ने 250 ई-वाहनों को दिखाई हरी झंडी

लखनऊ को मिली हरित स्वच्छता की नई रफ्तार, CM योगी ने 250 ई-वाहनों को दिखाई हरी झंडी

लखनऊ (जनवार्ता)। राजधानी को स्वच्छ, स्वस्थ, हरित और सुंदर बनाने की दिशा में बुधवार को एक बड़ी पहल की गई। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने लखनऊ नगर निगम की कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित 250 इलेक्ट्रिक एवं CNG वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान शहर की डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को नई मजबूती देगा।

rajeshswari

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नए वाहन शहर के प्रत्येक क्षेत्र में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को तकनीक और हरित ऊर्जा से जोड़ना समय की आवश्यकता है, जिससे प्रदूषण में कमी आने के साथ नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इलेक्ट्रिक और CNG आधारित यह नई फ्लीट लखनऊ को “क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी” के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इन वाहनों के शामिल होने से कूड़ा संग्रहण की गति तेज होगी, कवरेज बढ़ेगा और शहर की स्वच्छता रैंकिंग में भी सुधार होगा।

इसे भी पढ़े   न घोड़ा न गाड़ी…कुछ यूं अपनी दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा;खूब हो रही इस शादी की चर्चा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *