एसटीएफ : 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अशफाक उर्फ भूरा दिल्ली से गिरफ्तार

एसटीएफ : 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अशफाक उर्फ भूरा दिल्ली से गिरफ्तार

लखनऊ  (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने मुरादाबाद जनपद से वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अशफाक उर्फ भूरा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

rajeshswari

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार अशफाक उर्फ भूरा के विरुद्ध मुरादाबाद जिले के विभिन्न थानों में4 गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। खुफिया सूचना के आधार पर एसटीएफ ने दिल्ली में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी से उसके आपराधिक नेटवर्क, सहयोगियों तथा फरारी के दौरान इस्तेमाल किए गए ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एसटीएफ का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त को मुरादाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां उससे विस्तृत पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   प्रेमचंद जयंती : ‘मूठ’ पर आधारित नाटक का भव्य मंचन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *