घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन

घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन

पूर्वांचल में शोक की लहर

rajeshswari

मऊ  (जनवार्ता)। घोसी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। उनके निधन की पुष्टि उनके पुत्र डॉ. सुजीत सिंह ने की।

श्री सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बताया जाता है कि 17 नवंबर को दिल्ली में आयोजित उमर अंसारी के विवाह रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। मंगलवार को उन्हें गंभीर हालत में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों की टीम ने उनका लगातार इलाज किया, लेकिन गुरुवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।

हाल ही में संपन्न घोसी उपचुनाव में सुधाकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को भारी मतों से पराजित कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। यह जीत उनकी क्षेत्र में गहरी पैठ और जनता के बीच अपार लोकप्रियता का प्रमाण थी।

सुधाकर सिंह पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा ने पहले उन्हें टिकट दिया था, लेकिन बाद में दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया गया। इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई और उपचुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए सीट सुरक्षित कर ली।

उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया। श्री यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा:

“घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दें। भावभीनी श्रद्धांजलि!”

इसे भी पढ़े   Pitru Paksha 2023: कैसे करें श्राद्ध, क्या है विधि, किसे है श्राद्ध करने का अधिकार

सुधाकर सिंह के निधन से पूर्वांचल की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। क्षेत्र के लोग एवं राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *