प्रयागराज : सोरांव तहसील के दो लेखपाल एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

प्रयागराज : सोरांव तहसील के दो लेखपाल एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

प्रयागराज  (जनवार्ता): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन टीम) ने राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सोरांव तहसील में तैनात दो लेखपालों राजशेखर सिंह और जूही मिश्रा को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

rajeshswari

राजशेखर सिंह (मूल निवासी: फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना उमरगहना गांव) सोरांव तहसील के मलाक हरहर क्षेत्र में लेखपाल थे, जबकि जूही मिश्रा (मूल निवासी: अम्बेडकर नगर जिले के लक्ष्मणपुर, टांडा) महरूडीह क्षेत्र में तैनात थीं। दोनों ने कथित तौर पर एक कमरे को ऑफिस बनाकर नियमित रूप से घूस वसूलने का सिलसिला चला रखा था, जिसके खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थीं।

शिकायतकर्ता अभयराज यादव (ग्राम लाई आनापुर, थाना नवाबगंज) ने एंटी करप्शन इकाई में शिकायत दर्ज की थी कि लेखपाल राजशेखर सिंह उनकी नानी द्वारा दाखिल धारा 67(ए)1 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के तहत आख्या लगाने और मकान निर्माण न रोकने के एवज में 1 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। टीम ने 24 फरवरी को शिकायत मिलने पर जाल बिछाया और गुरुवार दोपहर करीब 1:20 बजे लखनऊ रोड पर शिवपुर मलाका (शिवा शूज हब के पास) में कार सवार राजशेखर सिंह को 1 लाख रुपये की रकम लेते हुए पकड़ा।

कार में मौजूद जूही मिश्रा ने रिश्वत की राशि छिपाने और टीम से बचाने की कोशिश की, जिसके कारण उसे भी सहयोगी के रूप में गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई 14 सदस्यीय टीम ने निरीक्षक अलाउद्दीन अंसारी के नेतृत्व में की।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ शिवकुटी थाने (कमिश्नरेट प्रयागराज) में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों लेखपालों को जल्द ही निलंबित करने की प्रक्रिया चल रही है।

इसे भी पढ़े   अग्निवीर भर्ती रैली में 645 अभ्यर्थी दौड़ में सफल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *