आईआईवीआर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ डी पी सिंह एलसेवियर-स्टैनफोर्ड की रैंकिंग में शामिल

आईआईवीआर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ डी पी सिंह एलसेवियर-स्टैनफोर्ड की रैंकिंग में शामिल

शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की वैश्विक रैंकिंग में तीसरे वर्ष भी शामिल

rajeshswari

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी में प्रधान वैज्ञानिक (जैवप्रौद्योगिकी) डॉ डी पी सिंह को एलसेवियर-स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठित सूची में विश्वभर के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में लगातार तीसरी बार शामिल किया गया है। इस वैश्विक सूची में डॉ सिंह को स्थान पौध जीव विज्ञान, विशेष रूप से सूक्ष्मजीव जैव प्रौद्योगिकी और पौध-सूक्ष्मजीव इंटरैक्शन में उनके द्वारा प्रकाशित अंतराष्ट्रीय शोध पत्रों के मूल्यांकन के आधार पर मिल है। विगत 5 वर्षों में डॉ सिंह द्वारा मेटाबोलोमिक्स और प्रोटिओमिक्स जैसी आधुनिक शोध विधाओं का उपयोग करके जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के तहत पौधों की अंतर्निहित प्रतिक्रियाओं को उजागर किया गया हैं। डॉ सिंह की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ राजेश कुमार ने कहा है कि संस्थान के वैज्ञानिक आधुनिक तकनीकियों की मदद से सब्जी फसलों के उन्नयन एवं विकास में सतत रूप से कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान सब्जी उत्पादन एवं पौध रक्षा के कार्यों को भी किसानों तक पहुंचा रहा है जिसमें वैज्ञानिकों का योगदान सराहनीय है।

एलसेवियर-स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रतिवर्ष विभिन्न विषयों में सबसे अधिक उद्धृत वैज्ञानिकों की सूची प्रकाशित करती है। यह रैंकिंग विश्वभर में सबसे प्रतिष्ठित स्कोपस डेटाबेस में निहित बिबलियोमेट्रिक जानकारी पर आधारित है। रैंकिंग में शोधकर्ताओं का मूल्यांकन मानकीकृत उद्धरण मेट्रिक्स के आधार पर किया जाता है, जो विश्वभर में सबसे प्रभावशाली शोधकर्ताओं को उजागर करती है।

इसे भी पढ़े   बिजली विभाग की लापरवाही से टला बड़ा हादसा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *