अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 150 किलो नाजायज गांजा बरामद

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 150 किलो नाजायज गांजा बरामद

सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 22.50 लाख रुपये आंकी गई है।

rajeshswari

मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान शनिवार कि देर- शाम को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर एक संदिग्ध आयशर गुड्स कैरियर (OD19 X 8751) की तलाशी ली गई। जांच में वाहन में लदे एल्यूमिनियम बंडलों के पीछे छिपाकर रखे 8 प्लास्टिक बोरों से कुल 150 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से वाहन चालक अनन्ता द्वारी (निवासी अंगुल, उड़ीसा) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उसने परिचितों के माध्यम से गांजा तस्करी में शामिल होकर 50 हजार रुपये में खेप पहुंचाने का सौदा किया था, जिसमें 10 हजार रुपये अग्रिम मिले थे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

बाइट – अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र

इसे भी पढ़े   कर्तव्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, सोनभद्र में चार थाना प्रभारी लाइनहाजिर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *