किशोरी से घर से बुलाकर कर रिश्तेदार ने किया दुराचार

किशोरी से घर से बुलाकर कर रिश्तेदार ने किया दुराचार

वाराणसी। पांडेयपुर के एक कालोनी में किराए पर रहने वाले जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक गांव के परिवार की किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। दूर के रिश्तेदार ने घर से बुलाया और बाइक पर बैठाकर कहीं ले गया। उसके साथ दुराचार कर ऑटो में बैठाकर छोड़कर भाग गया। लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने जौनपुर के बेलवा बाजार क्षेत्र निवासी युवक रवि उपाध्याय पर मुकदमा दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।

rajeshswari

पिता ने तहरीर में बताया है कि रवि अक्सर बेटी से फोन पर बातचीत करता रहता था। बीते 16 अप्रैल को उसने फोन कर बेटी को बेनीपुर चौराहे पर बुलाया। बाइक पर बैठाकर कहीं ले गया। वहां उसके साथ दुराचार किया। ऑटो में बैठाकर घर जाने को बोलकर भाग गया। बेटी जब घर आई तो मां से आपबीती सुनाई।

इसे भी पढ़े   होलिका दहन स्थल पर विवाद प्रशासन ने तुरंत रोका निर्माण, परंपरा बरकरार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *